Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 05 जुलाई को क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने कोशल (उम्र19) निवासी भूड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित मलेरना रोड सेक्टर 62 से व क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने तन्नू मित्तल (उम्र24) निवासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित सेक्टर 48 एरिया से गिरफ्तार किया है।
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जिनको अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

