August 27, 2026

रणवीर सिंह के बर्थडे पर फिल्म ‘धुरंधर’ का दमदार फर्स्ट लुक रिलीज, 5 दिसंबर को होगी रिलीज

Delhi/Alive News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म धुरंधर के मेकर्स ने उन्हें और उनके फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। अदित्य धर फिल्म्स ने रणवीर के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट जारी कर दी है।

फर्स्ट लुक ने फैंस को किया दीवाना
ठीक 12:12 बजे धुरंधर का पहला लुक रिलीज किया गया, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। रणवीर का नया अवतार काफी दमदार और इंटेंस है। लंबे बाल, घनी दाढ़ी और खून से सना चेहरा देखकर लोग उन्हें फिर से ‘पद्मावत’ के खिलजी की याद से जोड़ने लगे हैं।

वीडियो में क्या खास है?
टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह एक अँधेरे गलियारे में चलते नजर आते हैं, बैकग्राउंड में एक जबरदस्त म्यूजिक चलता है जो माहौल को और भी तगड़ा बना देता है। फिर उनका क्लोजअप दिखता है, जहां वह खून से सने चेहरे के साथ सिगरेट जला रहे हैं। इस पूरे सीन को देखकर फैंस कह उठे – “फुल पैसा वसूल!” वीडियो में एक्शन और रणवीर का स्टाइल काफी इंप्रेसिव है।

कास्ट भी है दमदार
इस फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे, जिनके रोल भी काफी खास बताए जा रहे हैं।

फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया
जैसे ही वीडियो रिलीज हुआ, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। किसी ने इसे रणवीर का कमबैक बताया, तो किसी ने इसे “आग लगा दी” वाला मूवमेंट कहा। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर “मास्टरपीस” जैसे कमेंट्स की भरमार है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि उसी दिन प्रभास की फिल्म द राजा साहब भी रिलीज हो रही है, यानी दोनों बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।