Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के गांव लकड़पुर, मेवला महाराजपुर और अंखीर के वन क्षेत्र में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के बाद नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे वहां पड़े अपने सामान जैसे लोहा, गाटर और अन्य मलबा को तुरंत हटा लें।
नगर निगम एनआईटी की जॉइंट कमिश्नर द्विजा ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुसार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के फार्म हाउस, मकान या गार्डन टूटे हैं और उनका सामान वहां फैला हुआ है, वे स्वयं उसे हटा लें।
अगर समय रहते सामान नहीं हटाया गया तो नगर निगम द्वारा उसे उठाया जाएगा और इसका खर्च संबंधित मालिक से वसूला जाएगा। ऐसे में जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी।
नगर निगम ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि न्यायालय के आदेशों की पूरी तरह पालना हो सके।

