July 17, 2026

गौंछी जीवन नगर पार्ट-2 में एक हिंदू परिवार के साथ मारपीट

Faridabad/Alive News: बीती रात जीवन नगर पार्ट – 2 में एक हिंदू परिवार के साथ करीब 60 लोगों ने मिलकर हमला कर दिया और जाकर मारपीट की। परिवार के कई सदस्यों को काफी चोटे आई हैं। पुलिस ने मामले में शिकायत लेकर कार्यवाही शुरू की है।

गौंछी जीवन नगर पार्ट – 2 निवासी शिकायतकर्ता दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार को उनके पड़ोसी से बच्चों के चक्कर में नोकझोंक हो गई। जब वह खाना बना रहे थे तो अचानक 50 – 60 लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। उनके बेटे को डंडों व पत्थर से मारपीट की। उन्होने महिलाओं को पेट पर लात मारी जिनमें से एक महिला चार महीने की गर्भवती भी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर में घूसे लोगों में आधे से ज्यादा मुस्लिम थे जिनकी पहचान मुन्नी, रोशन, समीर व मुन्नी की जेठानी के रूप में हुई है। हमलावर लोग जीवन नगर पार्ट – 2 लाल कोठी के पास रहते है।

पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरु कर शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया है कि वह अपराधियों को नही छोड़ेंगे।