Faridabad/Alive News: वार्ड नं 7 में नगला एन्क्लेव पार्ट 2 में नगर निगम ने खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। जिससे आस – पास रहने वाले लोगों का जीवन नर्क बन गया है। खाली पड़े प्लॉटों में प्लॉट मालिकों ने भराव कराने के लिए नगर निगम के ठेकेदारों को कूड़ा डालने के लिए अनुमति दे दी है तभी से प्लोटों में क्षेत्र के आस – पास का कूड़ा डालना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक को भी दी लेकिन डालना बंद नहीं हुआ।
वार्ड नं 7 में नगला एन्क्लेव पार्ट 2 में खाली प्लॉटों के मालिकों ने प्लॉटों को भरने के लिए नगर निगम से कूड़ा डलवा रहे हैं। प्लॉटों में कूड़ा होने के कारण आस – पास की कालोनी के लोग भी इसमें कूड़ा डालकर चले जाते है। बरसात में सीवर का पानी ऊपर आ जाता है जिससे यह कूड़ा गीला हो जाता है। इस वजह से यहां से बदबू आना शुरु हो गया है और लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है।
क्या कहना है स्थानीय निवासियों का
नगर निगम के सहयोग से कई खाली प्लॉटों के मालिक डंपिंग जोन से कूड़ा मंगवाकर यहां खाली प्लॉटों में डाल रहे है। जिस वजह से यहां से बहुत बदबू आती है और आना – जाना काफी मुश्किल होते है। बदबू का वजाह से आस – पास के मकानों से किराएदार मकान छोड़कर जा रहे है और मकान मालिको का भी यहां रहना मुश्किल हो रहा हैं।
– नवीन कौशिक, स्थानीय निवासी।
नगर निगम की ओर से ना तो कूडा उठाया जा रहा है और ना ही साफ – सफाई की ओर ध्यान दिया जा रहा है। उल्टा खाली प्लाटों में कूडा जा रहा है। यहां रहने वाले लोगों का जीवन नर्क बन गया है। हम ने इसकी शिकायत लिखित में विधायक और पार्षद से की है लेकिन समस्या जो कि तो बनी हुई है।
-बलवंत बहादुर सिंह, स्थानीय निवासी।

