March 8, 2026

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन, कार्डियक अरेस्ट बना कारण

Delhi/Alive News: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही शेफाली की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार शेफाली का शव रात करीब 12:30 बजे कूपर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के अनुसार, असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पोस्टमार्टम सुबह 11 बजे शुरू होना था।

पुलिस जांच जारी मुंबई पुलिस को रात 1 बजे मौत की जानकारी मिली थी। अब तक पुलिस ने पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान लिए हैं, लेकिन कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। फॉरेंसिक टीम भी उनके घर जांच करने पहुंची थी।

परिवार और दोस्तों का बुरा हाल शेफाली के निधन से पति पराग और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके करीबी दोस्त विकास गुप्ता भी उनसे मिलने पहुंचे और बेहद दुखी नजर आए।

सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट निधन से कुछ घंटे पहले ही पराग ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। वहीं शेफाली ने 3 दिन पहले अपनी ग्लैमरस फोटोज पोस्ट की थीं, जो अब वायरल हो रही हैं।