August 12, 2026

साथी कर्मचारी के साथ लड़ाई करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साथी कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़ा करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनपर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद, मोहना निवासी मनोज ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 जून की रात को करीब 2 बजे जब वह फ्लिपकार्ट स्टोर सेक्टर-10 पर काम कर रहा था तभी स्टोर में काम करने वाले तीन लड़के किसी ऑर्डर की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए उसके पास आये और जब उसने बात की सफाई देनी चाही तो उन्होंने उसे पिटना शुरू कर दिया। जिसके कुछ देर बाद उन्होंने कुछ और लड़को को बुलाकर उसके साथ दुबारा मारपीट की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद सेक्टर-4, प्रेम नगर निवासी अरबाज व तोरेज तथा सेक्टर-8 निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उनके बीच किसी ऑर्डर को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद इन्होंने शिकायतकर्ता को पीटा और अपने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ दोबारा मारपीट की।