Faridabad/Alive News : एक होटल से लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 30 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पूछताछ के बाद आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना खेड़ीपुल में विपिन निवासी गांव जसाना, फरीदाबाद ने शिकायत दी कि 26 जून की सूबह 4 बजे तीन लड़के उसके OYO होटल पर आये और वहां पर बैठे उसके मामा और उसके साथ मारपीट की और हथियार के बल पर करीब 18 हजार रूपये छीन ले गये। जिस शिकायत पर पुलिस थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि सेक्टर-30 की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नितिन निवासी फतेहपुर चंदेला को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नितिन ने बताया कि उसके साले दीपक की किसी लडके के साथ लड़ाई हो रखी थी। इनको खबर मिली कि वह लड़का खेड़ीपुल में स्थित एक OYO में रूका हुआ है। जिसको सबक सिखाने के लिए वहां गये थे, लेकिन वह लड़का वहां नहीं मिला तो उन्होंने OYO मालिक से मारपीट की और हथियार के बल पर गल्ले में रखे रूपयों को लेकर वहां से भाग गये।

