March 13, 2026

ऑख में मिर्च का स्प्रे डालकर लूट करने वाले 4 आऱोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: आंखों में मिर्च का स्प्रे डालकर लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपी सहीत वारदात में प्रयोग 2 मोटरसाईकिल, एक स्प्रे व 1500 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया है। आरोपित भांजा फरार है। पुलिस ने आरोपियों कोअदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार SGM नगर निवासी गोविंद गर्ग ने दी अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह 17 जून की रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान से घर की तरफ जा रहा था, तो रास्ते में दो लड़को ने उसकी स्कूटी के आगे मोटरसाईकिल लगा दी ओर उसकी ऑखों में मिर्च का स्प्रे डाल दिया। फिर पीछे से एक मोटरसाईकिल पर दो लड़के और आये, जिन्होंने उसकी जेब से 2500रुपये निकाल कर वहां से फरार हो गये।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया आदर्श कॉलोनी निवासी जावेद,भारत कॉलोनी निवासी प्रभात , भारत कॉलोनी निवासी अदित्य व इस्लाम नगर निवासी समीर मलिक, बंद मार्केट, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने के आदी है। शिकायतकर्ता के भांजे ने दिन में आरोपियों को साथ मिलकर मामा को लूटने का प्लान बनाया था। जिसके बाद रात को जब शिकायतकर्ता दुकान से वापिस आ रहा था तो प्रभात और आदित्य ने रास्ता रोका और उसकी ऑखों में स्प्रे कर दिया फिर समीर व जावेद पीछे से आये और शिकायतकर्ता की जेब से 2500 रुपये निकाल लिये और वहां से भाग गये।