March 7, 2026

चोरी की मोटरसाईकिल बेचने के मामले में एक आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस नेँ आरोपी काे भारत कालोनी फरीदाबाद के पटैल चौक एरिया से चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की झील चौक एरिया में गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सुत्रो से सूचना प्राप्त हुई की सोनू उर्फ सूरज चोरी की मोटरसाईकिल को बेचने के लिये पटेल चौक पर कब्रिस्तान की दीवार के पास खड़ा हुआ है।

पुछताछ में सामने आया की आरोपी सोनू(32) ने चोरी की मोटरसाईकिल बदरपुर बॉर्डर से किसी व्यक्ति से 5000 रुपये खरीद कर लाया था। आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है।आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।