August 17, 2026

फरीदाबाद की महापौर ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Faridabad /Alive News महापौर प्रवीण जोशी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट के दौरान नगर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रवीण जोशी ने मुख्यमंत्री से फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा शहरी आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के विकास में राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख और सहयोग निश्चित रूप से फरीदाबाद को एक स्वच्छ, स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का समर्थन फरीदाबाद के समग्र विकास को गति देगा।