March 12, 2026

साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: लोन बंद करने के नाम पर 71,540 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए 2 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मनी व्यू से लोन लिया हुआ था, जिसको बंद करने के लिए 4 अगस्त 2024 को उसने मनी व्यू को ई-मेल किया था। अगले दिन उसके पास कॉल आया और बोला कि आप लोन बंद करवाना चाहते हैं, फिर शिकायतकर्ता की सहमती के बाद लोन बंद करने के लिए उसके पास एक फार्म भेजा गया और साथ ही एक खाता नंबर भी दिया गया। जिसपर 71,540 रुपये की पेमेंट करने के बारे में शिकायतकर्ता से कहा गया था। शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान करने के बाद उसे एक NOC लेटर भी दिया गया लेकिन जब उसने चेक किया तो पेंमेट करने के बाद भी उसके लोन खाता में उसका लोन दिखाता रहा। जिसके बाद उसने मनी व्यू के कॉल सेंटर में कॉल किया और वहां से उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्राड हुआ है तथा लोन के लिए कोई पैसा नहीं आया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया कि नई दिल्ली अशोक नगर, हाल बिहार, देव नगर, मधुबनी निवासी शिवम (25) को नोएड़ा व ईस्ट दिल्ली, राजबीर कॉलोनी निवासी शिवानी (22) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि वह अपने साथियों से डाटा लेकर शिवानी को देता था और शिवानी प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉल करती और लोन को बंद करने के नाम पर खाता में पैसे जमा करवाने के लिए कहती थी और NOC बारे नकली डॉक्यूमेंट्स भेजती थी। आरोपियों से 2 मोबाईल फोन बरामद किए गए।