Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ व क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने वाहनों से बैटरी चुराने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 बैटरियां बरामद की है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता की जानकारी के अनुसार क्रांइम ब्रांच डीएलएफ ने दिल्ली हरिनगर जैतपुर निवासी विकास भघेल को 2 चोरी की बैटरी सहित सेक्टर 31 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने रोहित व गौरव को 3 चोरी की बैटरी सहित चंदावली पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित विकास भघेल नशा करने का आदी है तथा नशा पूर्ति करने के लिए उसने आगरा कैनाल रोड नया पुल पल्ला के पास खडी बसों से बैटरियां चुराई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपित रोहित व गौरव ने बताया कि उन दोनों ने मिलकर सेक्टर 16 से 7 गाड़ियों की बैटरी चुराई थी। आरोपियों से 3 बैटरी व वारदात में प्रयोग ऑटो को बरामद किया है।

