Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के दिल्ली – मथुरा रोड पर एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और फरार हो गया।
नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और कार चालक का सहयोग किया। पुलिस नेशनल हाईवे पर लगे सी सी टी वी कैमरे की सहायता से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। क्षतिग्रस्त कार हरियाणा नं की है जिसका नं एच आर 26 डी वाई 3169 है। पुलिस ने कार को ठीक कराकर और शिकायत लेकर भेज दिया है।

