बदलते मौसम में डॅाक्टर ने सेहत को लेकर सावधानी बरतने की दी सलाह
Faridabad/Alive News: जिले में मंगलवार को हुई वर्षा ने गर्मी में थोड़ी राहत तो दी, मगर जगाह जलभराव की परेशानी उत्प्नन हुई। जलभराव के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह वाहनो की गति धीमी हो गई। बल्लभगढ़ बस अड्रडा परिसर में पानी भरने सेे यात्रियों को काफि परेशानी का सामना करना पड़ा।वैसे तो दो – तीन दिन से तेज धूप निकल रही थी। अब मंगलवार को अचानक दोपहर के समय बादल छा गए और बुंदाबांदी हुई और साथ ही आंधी भी आई।
वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। इससे दिन का अधिकम तापमान जो सुबह के समय और दोपहर को 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वह शाम सात बजे वर्षा का बाैद 27 डिग्री दर्ज किया गया। आम लोगों का लिए यह मौसम राहत देने वाला था, क्योकि अब तक वह पहले चिलचिलाती धुप में झुलस रहे थे, वही पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से जुझ रहेम थे। उनके पसीने निकलते जा रहे थे। आंधी और वर्षा होने के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बिजली भी प्रभावित हुई थी। बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष में सोमवार रात 12 बजे तक 1900 से अधिक शिकायतें आईं । इनमें से अधिकांश शिकायतें खेड़ी, भारत कालॅोनी ; पल्ला, तिलपत , सेहतपुर, अजय नगर के साथ ही जवाहर कालॅोनी,एक नंबर ई तथा जे ब्लाक की रहीं।
ठीक से खानपान न हो तो पेट के रोग बढते हैं
मौसम बदलते का असर सेहत पर भी पड़ता है। विशेषज्ञो ने मौसम में आए बदलाव को लेकर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी के चलते पहला से ही निजी व सरकारी अस्पतालों में बुखार, पेट दर्द, डायरिया, सर दर्द और चक्कर आने के मामले सामने आ रहे है। इनमें बड़ी संख्या में बच्ते भी आ रहे हैं। अब तापमान कम हुआ है तो जरा सी ठंडी जुखाम कर देती है और ठीक से खानपान ना हो तो पेट में रोग भी हो सकता है। ऐसे ही एक मामले में कल्याणपुर निवासी लक्ष्मी मंगलवार को अपने बेटे के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लाई थी। लक्ष्मी ने बताया कि फास्ट फू़ड खाने से बेटे की तबीयत खराब हुई है, जबकि सराय ख्वाजा निवासी सुरभि जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मंगलवार को चक्कर आने और बुखार होने के कारण भर्ती हुई थी।
अब जानते है डाॅक्टरो की राय
मौसम बदला है तो अपनी दिनचर्या उसी अनुरुप ढालनी होगी। ज्यादा ठंडा पानी ना पीएं। सामान्य पानी नियमित रुप से लें, नही तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। वर्षा के मौसम में बाहर का खुले में बनने वाले मसालादार खाध्य पदार्थो के सेवन से बचें। गलत खानपान से पेट संबंधी रोग पनपते है।
-डा. वीर सिंह सहरावत, गैस्ट्रोएंटरोलाजी विशेषज्ञ, मरेंगो एशिया अस्पताल
इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर खास ध्यान देने की जरुरत है। फास्ट फुड का सेवन ना करे। वैसे हमारे पास सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और ग्लूकोज उपलब्ध है। कभी भी पेट संबंधी या अन्य कोई दिक्कत हो तो अपनी मर्जी से दवा लेना ठीक है।
– डा.एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

