June 16, 2025

गर्मी का सिलसिला बरकरार, लोगों को हुई काफी परेशानी

Faridabad/Alive News: गर्मी का बढ़ता सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। दिन में अधिकतम तापमान होने से उमस बढी़ जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। एसी-कूलर से भी खास राहत नहीं मिल पा रही है। अभी मौसम का मिजाज बदलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने के लिए कहा है।

भीषण गर्मी के कारण लोग काफी परेशान दिखे। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के बीच देखा जा रहा है। हालत यह हैं कि सुबह दस बजते ही आग बरसाती सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगती है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार से वर्षा की संभावना भी जताई है। सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

जिला नागरिक अस्पताल के बरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विकास गोयल, ने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा बड़ रही है। ऐसे में सभी के लिए अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों त्वचा के रोगी भी बढ़ जाते हैं। बाहर निकलते समय शरीर को कपड़े से ढककर निकले और अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें। छोटे बच्ची को धूप में लेकर निकलने से बचें।

गर्मी के कारण बढ़ रहे त्वचा रोगी : भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। पानी की टंकियों से खौलता पानी निकल रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ही त्वचा रोग से पीड़ित 60 मरीजों ने परामर्श दिया। ओपीडी में दाद और खुजली के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। गमों में ज्यादा देर तक बाहर रहते हैं और पसीना आने से फंगल इंफेक्शन भी हो जाता है। चिकित्सकों ने मरीजों को बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।