March 12, 2026

हरियाणा सांस्कृतिक उत्सव में संस्कृति की दिखेगी झलक

Faridabad/Alive News : हरियाणा सेवक दल रजि द्वारा हरियाणा स्वर्ण जंयती के अवसर पर हरियाणा सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन पांच नवम्बर को नगर निगम सभागार एनआईटी में किया जाएगा। हरियाणा सेवक दल के प्रधान एचएस ढिल्लो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित होने वाले सांस्कृतिक उत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार हिस्सा लेगे और हरियाणा प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को रंगारंग रूप में पेश करेगे।

कार्यक्रम में प्रदेश व शहर के अनेक गणमांन्य लोग शामिल होगें। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उद्योगपति व समाज सेवी अजय चौधरी उपस्थित रहेगे। समारोह अध्यक्ष नरेश बंसल करेगे। सेवक दल द्वारा हर वर्ष बडे हर्षाेउल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया जाता है। लेकिन विशेष तौर पर इस बार हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपल्क्षय में विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी और शहर के लोग अपने परिवार सहित झूमझूम कर इस का आनन्द उठाएगे।