June 13, 2026

कर्तव्य ने रावल क्रिकेट अकादमी को दिलाई जीत

Faridabad/Alive News: सीकरी स्थित क्रिकेट मैदान पर हुए मुकाबले मे दौरान कर्तव्य ने गेंदबाजी दिखाकर रावल क्रिकेट अकादमी ने रुद्र क्रिकेट अकादमी को हराया। रावल अकादमी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की । रुद्र ओवर ने 37 ओवर में 10 विकेट खोए और 178 रन का स्कोर हासिल किया। अनुभव ने 116 गेंद पर 98 और आकाश ने 23 गेंद पर 24 रन बनाए। कर्तव्य भारद्वाज ने सात ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट ली। आयुष सिवाच ने 3 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। रावल क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए जीत प्राप्त की। श्रेयस ने 57 और राजीव ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए मृदुल और सीता ने एक-एक विकेट हासिल किए। विजेता टीम के कर्तव्य भारद्वाज को मैन आफ द मैच दिया गया।