August 17, 2026

सड़क के बीच में एक्सयूवी गाड़ी लगाकर लोगों का रास्ता रोकने और शांति भंग करने के आरोप में चार काबू

चौकी सेक्टर-7 पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग को रोककर लोगों की शांति भंग करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को काबू कर एक गाड़ी को जब्त किया है।

Faridabad/Alive News : चौकी सेक्टर-7 पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग को रोककर लोगों की शांति भंग करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को काबू कर एक गाड़ी को जब्त किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून को चौकी सेक्टर-7 पुलिस ने संत सूरदास मेट्रो स्टेशन की सड़क के बीच गाड़ी लगाकर लोगों का रास्ता रोकने व शराब के नशे में उपद्रव करने के मामले में राहुल कुमार निवासी राजीव कॉलोनी, अलिम खान निवासी सेक्टर-56, पंकज कुमार निवासी राजीव कॉलोनी व चीकू निवासी राजीव कॉलोनी फरीदाबाद को काबू कर गाड़ी नंबर HR 51 BX 9851 महिंद्रा XUV को जब्त कर कार्रवाई की है।