September 7, 2026

दो वाहन चोर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

दो वाहन चोर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 ने दो वाहन चोरों को काबू कर उनसे चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। दोनों एक लूट के मामले में नीमका जेल में बंद थे तथा अप्रैल माह में जमानत पर बाहर आये हैं। जमानत पर बाहर आने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी टाउन नंबर 2 में रमेश कुमार निवासी पदम नगर तिगांव रोड फरीदाबाद ने अपने शिकायत में बताया कि टाइल्स मार्केटिंग का काम करता है और 4 जून को दिन के समय एनआईटी क्षेत्र में आया था। लंच के समय रोज गार्डन दशहरा ग्राउंड के सामने मोटरसाइकिल को खड़ा किया था। जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया। थाना कोतवाली पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

अपराध शाखा सेक्टर 48 ने 6 जून को आबिद निवासी आदर्श कॉलोनी एसजीएम नगर व सलमान निवासी आदर्श कॉलोनी एसजीएम नगर को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 4 जून को दिन के समय रोज गार्डन के सामने से एक मोटरसाइकिल को चोरी किया गया था। जिस पर आरोपियों से चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर मामले में गिरफ्तार किया गया है।