March 13, 2026

साइबर ने एक सप्ताह में 26 आरोपी को गिरफ्तार‌ कर बरामद किये 25.59 लाख

फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा

Faridabad/Alive News: साइबर पुलिस ने बीते एक सप्ताह में 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे 25.59 लाख रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान साइबर थाना सेंट्रल और बल्लभगढ़ की पुलिस ने 4-4 मामलों को सुलझाया है। कार्रवाई के दौरान ठगों से 25, 59, 390 रुपये बरामद किये है। इसके अतिरिक्त 231 शिकायतों का निस्तारण करते हुए पीड़ितों को 31,700 रुपये की राशि रिफंड करवाई गई और लगभग 4.5 लाख रुपये साइबर अपराधियों के खातों में ब्लॉक कराए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फरासथ मकबूल ख्वाजा, चंदन राव, सुनील कुमार शर्मा, चिराग दुआ, राहुल चौहान, विक्रमजीत सिंह, राजेश कुमार, भुवन तनेजा, अभिषेक हंस, सतनाम सिंह, विवेक कुमार, बृज खन्ना, अभिषेक कुमार, अंश गुप्ता, हर्ष गर्ग, रशीद, सोनू कुमार, अरशद कुरैशी, सौम्य विज, आसिफ खान, आगम गौतम भाई शाह, विक्रम मीणा, अंकुर, वंदना ठाकुर, महेश और रमन अरोड़ा शामिल हैं।

ये साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते हैं, जिनमें टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर ठगना, लोन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ब्लैकमेल करना, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और बैंक अधिकारियों के नाम पर ओटीपी लेकर खातों से धन उगाही शामिल हैं।