Faridabad/Alive News : गर्मी का तापमान बड़ा लोग गर्मी से बचने के लिए निकले बाहर। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्मी बढ़ने के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ी सरकारी और निजी अस्पतालों में आम दिनों के मुकाबले अधिक संख्या में मरीज भर्ती होए।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया बढ़ती गर्मी से सेहत पर असर पड़ता है। बुजुर्गों और बच्चों को खासकर ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल की ओपीडी में अलग अलग बीमारियों के लगभग 2300 मरीज आए। 24 घंटे मे आपातकालीन विभाग में 180 मरीज आए इनमें ज्यादातर मरीज डायरिया,बुखार,सांस संबंधी रहे। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई मरीजों को निराश ही लौटना पडा।