June 14, 2026

फरीदाबाद पुलिस के 13 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत

Faridabad Alive News: सेक्टर 21 सी पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें फरीदाबाद पुलिस के 13पुलिसकर्मी सेवानिवृत हुए।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, सुरेंद्र सिंह, महेन्द्र सिंह, महेश सिंह, वेद प्रकाश, बिरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर प्रेम दत्त , EHC सुभाष चंद, आगम राम, सुरेन्द्र व सहायक चेत राम की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।