September 16, 2026

16 मई को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी बैठक

Faridabad/Alive News : राष्ट्रीय महिला आयोग निर्देशानुसार हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया, 16 मई को दोपहर 2 बजे सेक्टर-16ए स्थित मैगपाई टूरिस्ट रिसॉर्ट में हरियाणा राज्य के सभी डीपीओ, पीपीओ और ओएससी प्रभारी के साथ बैठक करेंगी।

हरियाणा राज्य के विशेष संदर्भ में घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत ये बैठक होगी।। यह जानकारी हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के निजी सचिव ने दी।