June 13, 2026

कम्पनी कर्मचारी के साथ फ्राड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कंपनी का मालिक बन, फोन कर 30 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। मामले में 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-3 निवासी एक महिला ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट कम्पनी में फाईनेंस मनेजर के तौर पर काम करती है। एक दिन उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसके नम्बर की डीपी पर कम्पनी का लोगो भी लगा हुआ था, जिसने अपने आप को कम्पनी का मालिक बताते हुए शिकायतकर्ता को कहा कि वह अभी मिटिंग में है और किसी नए प्रोजेक्ट के लिए पेमेंट करनी है, बैंक की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता को पेमेंट करने को कहा। जिस पर उसने 30 लाख की पेमेंट दिए गए खाता में कर दी। फिर कुछ देर बाद कथित मालिक का पैसे के लिए मैसेज आया, जिस पर उसने मालिक के बेटे को इसके बारे में बताया तो उसने कोई नया प्रोटेक्ट ना होने की बात कही जिसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ फ्राड हुआ है। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश वासी गांव मांगवास, बेरी जिला झज्जर को झज्जर से गिरफ्तार किया है। इसने आरोपी विकेश से खाता लेकर आगे ठगों को दे दिया था।

आरोपी को पुछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।