October 8, 2026

इंवेस्टमेंट एप में पैसे निवेश कराने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना साइबर सेन्ट्रल की पुलिस ने इंवेस्टमेंट एप में निवेश कराकर ठगी करने के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठगों को खाता उपलब्ध करवाते थे।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराध थाना सेन्ट्रल में सेक्टर-17 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में 22 नवंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक आईएम वेलोसिटी ऐप पर धीरे-धीरे निवेश किए गए 75.83 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया। जिस पर थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाही करते हुए आरोपी जेनूद्दीन वासी गांव सहदुहलेपुर, गोपालगंज, बिहार व विकास वासी कुशीनगर उत्तर प्रदेश को कुशीनगर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि इनके द्वारा जगदीप का खाता आगे ठगों को दिया गया था, इस खाते में ठगी के डेढ़ लाख रुपए आए थे। खाताधारक जगदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिक पुछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।