Faridabad/Alive News: गलत दिशा में वाहन चलाने वालाें के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपना रही है। इसके बावजूद भी वाहन चालक बाज नहीं आ रहे है। वाहन चालकों द्वारा सड़कों पर राेज नियमाें का उल्लंघन किय़ा जा रहा है। शहर की मुख्य सड़कों, हाईवे व दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर सबसे अधिक बाइक सवार, आटो चालक नियमाें का उल्लंघन कर रहे है। चाैक- चाैराहाें पर यातायात पुलिस ताे तैनात रहती है लेकिन वाहन चालकाें काे पुलिस का डर नहीं है। हालाकि पुलिस चालान भी कर रही है। चालान करने के साथ पुलिस की टीमें स्कूल – कालेज में जाकर छात्राें व आमजन काे जागरुक कर रही हैं।
पुलिस ने चालान कर किए नाै कराेड़ के चालान
बीते सालभर में पांच लाख 13 हजार से अधिक चालान कर नाै कराेड़ से अधिक जुर्माना किया गया। इनमें तीन लाख 75 हजार पाेस्टल चालान हैं जाे सड़काे पर लगे सीसीटीवी कैमराें की मदद से किए गए थे। एक लाख 38 हजार माैके पर चालान किए गए थे। 2023 में पांच लाख 30 हजार चालान किए गए थे। 14 कराेड़ 15 लाख 89 हजार रुपय़े जुर्माना किया गया था। इनमें सबसे खतरनाक गलत दिशा में वाहन चलाना है। इससे कई बार बड़े हादसे हाे जाते हैं। 2023 में गलत दिशा में चलने वालाें के 25752 चालान माैके पर किए गए थे। बीते साल चालान की सख्य़ा 82123 थी। दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेसवे पर सबसे अधिक य़ातायात निय़माें के उल्लंघन हाे रहा है। दाेनाें जगह गलत दिशा व गलत लेन में चलने वाले सबसे अधिक हैं।
क्या कहना है ट्रैफिक थाना प्रभारी का
पूरी काेशिश है कि वाहन चालक यातायात नियमाें का पालन करें , लेकिन ऐसा हाे नही पा रहा है। चाैक -चाैराहाे पर खडे़ पुलिसक भी वाहन चालकाें समझाते भी हैं।चालान भी खूब कर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकाें काे खुद ही समझना हाेगा कि उनकी वजह से अन्य़ लाेगाें की जान खतरे में रहती है।
- जगवीर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी।