May 6, 2024

लोगों को सुविधाएं देना भाजपा का धैय : देवेन्द्र चौधरी

10 Oct. Photo-4फरीदाबाद : बढख़ल विधानसभा क्षेत्र स्थित एसजीएम नगर 20 फुट रोड सी-ब्लाक में सडक़ का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के सुपुत्र युवा भाजपा नेता देवेन्द्र चौधरी व मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने किया।

इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना ही भारतीय जनता पार्टी का धैय है। उन्होने कहा कि जनता का प्यार और सम्मान सदैव बनाये रखा जायेगा और उनको हर सुख सुविधा घर बैठे मिलें यही भाजपा का उददेश्य है।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये और उनको उन नीतियों का लाभ भी दिलाए ताकि जनता को पता चल सके कि भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है।

इस मौके पर विजय गूर्जर, देव सिंह गुंसाई, सुंदर बैंसला, शमीम प्रधान, ओम प्रकाश, सोनू बजरंगी, केशू, सीबी शर्मा, जगदीश, सीएम कोठारिया, ब्रिजेश, विक्की, बलराज, सुिमित, डा.कौशिक, सुखबीर शर्मा, मुरारी लाल सहित अन्य गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।