October 6, 2024

क्या फेस सेविंग से महिलाओं के चेहरे पर आते हैं घने बाल, जानिए खबर में

Health/Alive News : फेशियल हेयर होना बेहद सामान्य बात है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही देखने को मिलते हैं। हालांकि, दोनों के फेशियल हेयर्स काफी अलग होते हैं। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कम फेशियल हेयर होते हैं और वो ज्यादा थिक यानी घने भी नहीं होते। इसलिए इन्हें रिमूव करने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। फेशियल हेयर हटाने के लिए महिलाओं के लिए मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं, जैसे- वैक्सिंग, थ्रेडिंग, लेजर आदि। हालांकि, ये सभी तरीके हाथ-पैरों के बालों को साफ करने के लिए सही हैं, लेकिन फेशियल हेयर हटाने के लिए ये थोड़े हार्ष हो सकते हैं और चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

तो फिर महिलाओं के फेशियल हेयर हटाने के लिए क्या तरीका सही है? इसका जवाब हर महिला के लिए अलग हो सकता है, लेकिन फेस शेविंग एक अच्छा विकल्प है, जो सुरक्षित भी है और फेशियल हेयर हटाने में काफी असरदार भी। हालांकि, लोगों में इसे लेकर कई तरह के सवाल भी हैं, जैसे- क्या इससे बाल दोबारा और मोटे नहीं उगेंगे, कौन-सा रेजर इस्तेमाल करना चाहिए, इसके फायदे क्या हैं आदि। इन्हीं सवालों का जवाब देने आज हम यहां आए हैं।

महिलाओं के लिए खासतौर से डिजाइन किए गए चेहरे के रेजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इन रेजरों में अल्ट्रा-थिन ब्लेड और स्मूथिंग स्ट्रिप होती है, जो त्वचा को जलन से बचाती है। इन रेजर को पकड़ना आसान होता है और इनसे चेहरे पर कट लगने का डर भी कम होता है।

यह एक आम धारणा है कि शेविंग से बाल घने और काले हो जाते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। बालों का घनत्व और रंग जेनेटिक कारकों और हार्मोन से निर्धारित होता है, न कि शेविंग से। शेविंग केवल बालों की सतह को काटता है, जिससे यह अस्थायी रूप से छोटा दिखाई देता है। लेकिन इससे बाल ज्यादा घने और काले बिल्कुल नहीं आते।