September 16, 2026

जुआ खिलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया काबू

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने जुआ खिलाने वाले आरोपी को गिऱफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10100 बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया गिरफ्तार मंगेश(26) गांव मोहना छायंसा का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी मंगेश को पल्ला एरिया से काबू किया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 10100/-₹ बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पूर्व में पांच मुकदमे जुआ के दर्ज हैं। आरोपियो से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है।