September 20, 2024

फरीदाबाद ईएसआईसी के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, ओपीडी और वार्ड सेवाएं प्रभावित

Faridabad/Alive News: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में शनिवार को एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। अस्पताल के जूनियर एवं सीनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इससे ओपीडी सेवाएं प्राभावित रहेंगी। ऐसे में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों से शुक्रवार को अस्पताल न आने की अपील की है।

डॉक्टरों की एसोसिशन ने डीन सहित उच्च अधिकारियों के नाम पत्र जारी कर कहा कि हम पीड़िता और उसके परिवार के लिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष न्यायिक जांच और न्याय की मांग करते हैं। कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर (सीनियर रेजिडेंट्स, पोस्टग्रेजुएट और सुपर-स्पेशियलिटी रेजिडेंट्स, इंटर्न और अंडर ग्रेजुएट) डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर रहेंगे।

इस दौरान न्याय मिलने तक सभी ओपीडी सेवाओं, वैकल्पिक ओटी और वार्ड सेवाओं को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। बता दें कि जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर मंगलवार को एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर भी रहे थे।