September 29, 2024

जानिए 25 जून क्यों है खास, पढ़िए आज का इतिहास

Alive Special: देश और दुनिया में 25 जून का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं।

25 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1983 में आज ही के दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। 1975 में 25 जून के दिन ही भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।

25 जून का इतिहास-

2017: में आज ही के दिन श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था।
2008: में 25 जून के दिन ही उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान और प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टांप शुल्क 8 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया था।
2005: में आज ही के दिन अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने थे।
2004: में 25 जून के दिन रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया था।
1994: में आज ही के दिन जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
1993: में 25 जून के दिन ही किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं थी।
1983: में आज ही के दिन भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
1975: में 25 जून के दिन ही भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
1941: में आज ही के दिन फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की थी।
1932: में 25 जून के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
1868: में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया था।
1931: में आज ही के दिन भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ था।
1908: में 25 जून के दिन ही महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ था।
1903: में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पांडे का जन्म हुआ था।
1900: में 25 जून के दिन ही नौसेना प्रमुख और भारत के अंतिम वाइसराय लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म हुआ था।
2003: में आज ही के दिन सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन हुआ था।
1950: में 25 जून के दिन ही भारत के राष्ट्रवादी नेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ था।