October 22, 2026

मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में लगी भीषण आग

Delhi/Alive News: सफदरजंग अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी में मंगलवार को भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पूरी बि‍ल्डिंग के शीशे तोड़कर यहां से करीब 70 मरीजों और तीन नर्स को   बाहर निकाला गया है। यहां पर सिर्फ कुत्ते के काटने वाले मरीजों को इंजेक्शन लगता है।
आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत है कि अभी तक आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।