September 28, 2024

लंबे इंतजार के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रचाई शादी

Entertainment/Alive News: आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पति -पत्नी के बंधन में बंध ही गए। 23 जून को इस कपल ने ‘रामायण’ घर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। वहीं, देर शाम मुंबई में शिल्पा शेट्टी के आलीशान रेस्टोरेंट बास्टियन में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब तक कई वीडियोज सामने आ हैं। वहीं अब सोनाक्षी सिंह का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें नई नवेली दुल्हन एक्ट्रेस काजोल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

रविवार शाम करीब 5 बजे इस कपल की वेडिंग रिसेप्शन का सेलिब्रेशन हुआ। जहां धीरे-धीरे एक के बाद एक सेलेब्स वेन्यू में पहुंचते नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल भी इस फंक्शन का हिस्सा बनीं। उन्होंने दुल्हन सोनाक्षी के साथ ढोल की बीट पर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनाक्षी संग अपने डांस को काजोल फोन में रिकॉर्ड करने के लिए बेताब नजर आईं। इस उन्होंने एक वीडियो बनाया और इंस्टा स्टोरी पर साझा किया। तो वहीं सोनाक्षी पति जहीर का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ बुलाया और डांस किया।

इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा की आंखों में आंसू देखने को मिले। हालांकि, ये आंसू गम के नहीं बल्कि खुशी के था। सोनाक्षी के रिसेप्शन लुक की अगर बात की जाए तो वह बनारसी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। तो वहीं, जहीर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए रहे थे।