September 28, 2024

कांग्रेस सांसद का विवादित बयान, बोले- देश पुरुष चलाता है, इसलिए बंसीलाल की विरासत किरण चौधरी की नहीं

Hissar/Alive News: हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश (जेपी) ने भाजपा की ओर से किरण चौधरी को बंसी लाल की वारिस बताए जाने पर विवादित बयान दिया है उन्होंने कहा कि हमारा देश पुरुष चलाता है।

जब उनके बेटे चौधरी रणबीर सिंह और पोता अनिरुद्ध चौधरी हैं तो बंसी लाल की विरासत रणबीर महेंद्र और फिर उनके बेटे की है। जेपी ने महिलाओं को लेकर यह विवादित बयान उचाना की एक धर्मशाला में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया।