September 26, 2026

महिला के साथ किया दुषकर्म, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : एनआईटी प्रभारी सविता की टीम ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी अंजर अहमद उर्फ नाम्मू को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयाेग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी अंजर अहमद उर्फ नाम्मू उत्तर प्रदेश के अमरोहा के गांव तिकरिया का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पीडिता ने शिकायत में बताया कि आरोपी महिला के जानकारी के गांव का रहने वाला है। आरोपी का उसके पति के पास आना जाना है। आरोपी ने महिला का फोटो लेकर उसको एडिट कर अश्लील फोट से ब्लैक मेल कर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अनजाम दिया था।

आरोपी ने बार-बार फोटो में एडिट कर पीडिता के साथ ब्लैक मेल कर दुष्कर्म की वारादात को अनजाम दे रहा था। आरोपी ने अभी हाल में महिला की फोटो को एडिट कर परिजनों के पास वायरल कर दिया था। जिसको लोकर पीडिता ने महिला थाना एनआईटी में शिकायत दी थी जिसपर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

आरोपी के समबंध में पुलिस टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सविता, एएसआई सुमन,सिपाही अनिल और गुरमीत के द्वारा उत्तर प्रदेश में आरोपी के घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में वारदात में प्रयोग मोबाईल फोन बरामद किया है। आरोपी की परचून की दुकान है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।