March 13, 2026

शराब तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 पेटी देशी शराब बरामद

Faridabad/Alive News: अशोक कुमार की टीम ने शराब तस्करी के मुक़दमे में आरोपी को गिरफ़्तार किया है।बता दें कि आरोपी को सारण एरिया में अवैध शराब सहित काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी का नाम हरीश है जो सारण का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को सारण एरिया में अवैध शराब सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 154 पव्वे देसी शराब के बरामद किए गए।

आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी आसपास के ठेकों से शराब लाकर शराब तस्करी करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी सट्टे का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।