May 20, 2024

मेयर चुनाव को लेकर आप नेता ने भाजपा पर कसा तंज

Faridabad/Alive News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं हरियाणा जॉइनिंग कमेटी के मेंबर धर्मवीर भड़ाना ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है, इसका उदाहरण चंडीगढ़ मेयर चुनाव है।

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि वोटो की ऐसे सरेआम लूट अब तक दुनिया की किसी भी पार्टी ने नहीं हुई है। भाजपा भ्रष्टाचार का गढ़ है। सैकड़ों भ्रष्टाचारी इस समय भारतीय जनता पार्टी में बड़े पदों पर हैं उनके यहां ईडी, सीबीआई कभी नहीं गई जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोज कोई ना कोई नोटिस भेजा जाता है और उन्हें परेशान किया जाता है।

पूरे देश की जनता यह देख रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। इनकी मनमानी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता भी भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार लगभग तय हैं।