September 28, 2026

लोगों संग दीप महोत्सव पर्व मनाएंगे मुलचंद शर्मा, पढ़िए खबर

Faridabad/Alive News: हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा लोगों के संग दीप महोत्सव पर्व मनाएंगे। बल्लबगढ़ का प्राचीन पथवारी मंदिर की सजावट का कार्य अंतिम चरण में हैं। जहां सोमवार को प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ दीपक महोत्सव मनाएंगे।

प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर- 3 के श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा को रवाना करते हुए यह बात कही।कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने साथ ही कार सेवकों को भी नारियल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।बता दें कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान पर भंडारे जगह जगह किए जा रहे हैं।

वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गांव जाजरू में भाजपा नेता दीपक डागर द्वारा आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करने के बाद इलाके से आए हजारों की संख्या में मौजूद रामभक्तो को संबोधित करते हुए कहा 22 जनवरी का दिन एतिहासिक होगा। जिसे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय देश का सर्वत्र रहने वाला नागरिक आज भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर उत्साहित है। पूरे देश में यह उत्सव बड़े धूमधाम से हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष जो तारीख पूछता था, आज वही विपक्ष 22 जनवरी तारीख के बुलावे को भी ठुकरा रहा है, लेकिन भविष्य में जनता भगवान श्री राम को ठुकराने वालो को ठुकराएगी और ये विपक्षी घुटनो के बल भगवान श्री राम के दरबार जायेगे।