May 19, 2024

विधायक सीमा त्रिखा की माता के निधन पर परिवहन मंत्री ने किया शोक व्यक्त

Faridabad/Alive News : प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को बड़खल से विधायक बहन सीमा त्रिखा की माता निर्मला मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बता दें कि कल शनिवार शाम बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा की माता जी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-21 फरीदाबाद बहन विधायिका सीमा त्रिखा के घर पहुंच कर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर उनका ढाढस बधाया।

इस दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जीवन मरण परमपिता परमेश्वर के हाथ है, आत्माएं कभी नहीं मरती बल्कि नया रूप धारण करती है। वहां पर विधायिका सीमा त्रिखा के परिवार जन और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।