July 30, 2026

गांजा तस्करी मामले में एक आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सूरज है। जो ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध नशे सहित काबू कर लिया है।

आरोपी के कब्जे से 575 ग्राम गांजा बरामद किया गया।पूछताछ करने पर आरोपी आनाकानी करने लगा। जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू की गई।