April 30, 2024

मनुष्य को समाज सेवा में योगदान देना चाहिए: दिगम्बर नागा बाबा

Faridabad/Alive News :  आज श्री दिगम्बर नागा बाबा जी ने माठ, मथुरा से अपने अनुयाईयों संग पधार कर आश्रम कंत दर्शन दरबार में समुह साध संगत को अपने विचारों से अवगत करावाया। दास धर्म कमेटी, फरीदाबाद से प्रधान त्रिलोक सिंह व सचिव दास अनिल, दास चन्नी तथा सरदार दर्शन दास चेरिटेबल के प्रधान दास जसविन्द्रर सिंह,  दास सतिन्द्र व दास काका व अन्य सेवकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आश्रम की ओर से गौ सेवा हेतु दान राशि भी दी गयी।

दिगम्बर नागा बाबा ने अपने विचारों द्वारा बताया कि हमें अपने दिनचर्या के कार्यो के इलावा साथ साथ समाज सेवा में भी अपना योगदान देना चाहिए। जीवन बहुत छोटा है जितना हो सके गुरू नाम का सुमिरन करना चाहिए। सादा जीवन जीने को आदत डालनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गुरू महाराज घसीटा राम कंत जी भी समाज को इसी दिशा में चलाने की प्रेरणा दे रहे है। हमें भी बल देना चाहिए व इस मार्ग पर चलें जिससे समाज,  राष्ट्र,  देश का ही नही अपितु विश्व का भी कल्याण हो।