September 12, 2026

विकास के लिए जनभागीदारी का होना जरूरी: सीपीएस

Faridabad/Alive News :  जनता द्वारा विभिन्न टैक्सों के रूप में प्राप्त धनराशि से समय-समय पर कराए जाने वाले विकास कार्य की शुरुआत स्थानीय क्षेत्र के गणमान्य लोगों से भी कराई जानी चाहिये जिससे जहां एक ओर जन आकांक्षा के अनुरूप विकास कार्य की शुरुआत होती है वही दूसरी ओर विकास कार्यो के प्रति आमजन की प्रतिभागिता से क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यो के प्रति विश्वसनीयता बढ़ती है।

यह विचार मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने स्थानीय एन.एच. दो के बी ब्लॉक में 10 लाख रूपयों के विकास कार्यो की अपने मार्गदर्शन में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से शुरुआत करवाते हुए कहे। सीमा त्रिखा ने कहा कि विकास के लिए जनभागीदारी का होना बेहद जरूरी है ऐसा करते रहने से जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संबंधों दिनों दिन मजबूत होते है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जिस उम्मीद से जनता ने उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है वह सम्बंधित क्षत्रों में चहुंमुखी विकास करा कर जनता का हर संभव दिल जीतने का प्रयास करेगी।

इस अवसर पर विशम्बर भाटिया, शिवलाल कथूरिया, अमित आहूजा, राजकुमार वोहरा, मनोज नासवा, विजय कालड़ा, संजय महेन्दरू, योगिन्द्र सिंह, बब्बू खत्री, सुरेन्द्र सिंह, चितवन कथूरिया, ईशान कथूरिया, कदमलाल कथूरिया, कृष्ण भूटानी सहित अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद थे।