Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 लीटर कच्ची शराब और 50 पव्वे देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव इस्माईलपुर निवासी मुखत्यार सिंह के घर पर अवैध कच्ची शराब रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2-2 लीटर की 15 बोतलें, 20-20 लीटर के 3 कैन कच्ची शराब और 50 पव्वे देसी शराब (संतरा ब्रांड) बरामद की। मौके से आरोपी मुखत्यार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यमुना पार से कच्ची शराब लाकर शादी के सीजन में ऊंचे दामों पर बेचता था। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

