Faridabad/Alive News: साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में खाताधारक को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-82 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसको इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के लिए एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसमें उसने रूचि दिखाई, जिसपर ठगों ने उसे डिमेट खाता का स्क्रीनशॉट शेयर करने को कहा। फिर उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहां समूह के अन्य लोगों द्वारा निवेश पर प्राप्त लाभ की स्क्रीनशॉट शेयर किए जाते थे। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर निवेश कर दिया, जिसके बाद ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया। जिसपर उसने कुल 8 लाख का निवेश किया। जब उसने खाते से पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पा रहा था और ना ही ठगों द्वारा उसे कोई जवाब दिया जा रहा था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश मथुरा पथवारी मन्दिर (नवादा) नियर लक्ष्मीपुरम शर्मा निवासी शिवम ( उम्र 23) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह खाताधारक है जिसने अपना खाता ठगों को दे रखा था, इसके खाता में ठगी के 2 लाख रूपये आये थे। आरोपी बी ए पास है औऱ मथुरा में एक मोबाईल शॉप पर काम करता है।

