March 7, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 8.88 लाख की ठगी, दो आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में टेलिग्राम के जरिए ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है  फरीदाबाद एनआईटी की एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी कि ठगों ने उसे अधिक पैसे कमाने का लालच देकर टास्क करने के नाम पर 8,88,497 रुपये हड़प लिए।

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपुर, राजस्थान के दो युवकों मनीष गुप्ता (निवासी प्रताप कॉलोनी, हरनाथपुरा) और गणेश कुमार कुमावत (वासी गांव जिलोई, हाल आर.के. पुरम कॉलोनी, सितापुरा, सागानेर) को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि मनीष के खाते में ठगी के 2.5 लाख रुपये आए थे। यह खाता गणेश ने ठगों को उपलब्ध कराया था। दोनों आरोपी बी कॉम पास हैं।

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।