February 23, 2025

8 को होगी नगर निगम चुनाव की पोलिंग

Faridabad/Alive News : आगामी 8 जनवरी 2017 को होने वाले नगर निगम फरीदाबाद के आम चुनाव को शांतिपूर्वक व सही तरीके से करवाने के लिए आज सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा चिन्हित जगहों पर सभी वार्डों के लिए मतदान कर्मियों की रिहर्सल करवाई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र दहिया ने रिहर्सल के दौरान चुनाव से सम्बन्धित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिए कि वे चुनाव से सम्बन्धित सभी प्रक्रियाओं को बारिकी से अमल में लाएं। इस सम्बन्ध सभी चुनाव कर्मियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम मशीनों की व अन्य चुनाव सम्बन्धी कार्यों बारे रिहर्सल भी करवाई गई।

उन्होंने कहा कि सभी चुनाव कर्मि अपने-अपने बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान करवाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव से सम्बन्धित सभी कर्मचारी पोलिंग पार्टी के साथ 7 जनवरी 2017 को अपनी-अपनी चिन्हित जगहों पर पहुंच जायें।