May 19, 2024

अमृत सरोवर मिशन के तहत जिले के 75 तालाबों का होगा नवीनीकरण

Faridabad/Alive News: आजादी का अमृत महोत्सव की संख्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला में कम से कम 1 एकड़ क्षेत्र पर वाले 75 तालाबों के निर्माण नवीनीकरण हेतु अमृत सरोवर मिशन प्रारंभ किया है। अमृत सरोवर मिशन के तहत जिला फरीदाबाद में 75 और हरियाणा में कुल 1650 तालाबों का नवीनीकरण किया जाएगा। यह मिशन भूजल स्तर के पुण्य भरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जल सबसे अनमोल प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। जिसे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता है। गत 24 अप्रैल 2022 को पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत सरोवर मिशन शुरू किया गया। अमृत सरोवर मिशन के तहत तालाबों के नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त 2023 तक पूर्ण किया जाएगा।

हरियाणा राज्य में माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2022 को जिला सोनीपत के गांव नेहरा में एक राज्यस्तरीय समारोह में अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन सभी मंत्री, सभी सांसद महोदय एवं सभी विधायको द्वारा भी राज्य के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ किया जाएगा।