March 8, 2026

निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में 74 लोगों ने कराई जांच

Faridabad/Alive News; सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर-8 के सहयोग से मानव सेवा समिति और आरडब्ल्यूए एच ब्लॉक, डीएलएफ सेक्टर-10 ने आज रविवार को पार्क में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में 74 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

सुबह से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों के ब्लड शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई। आरडब्ल्यूए प्रधान रेखा चौधरी के साथ वैभव ठाकुर, शालिनी, गुंजन अरोड़ा, सनी सहरावत, गुलशन भाटिया, विवेक शर्मा और नरेश शर्मा ने कैम्प के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रमुख समाजसेवी वासदेव अरोड़ा, त्रिलोक, हरिन्द्र, राजकुमार, रमेश मक्कड़, अरिंदम बाबा, सुरेन्द्र जग्गा, संजीव शर्मा और सुष्मिता भौमिक भी मौजूद रहे।