April 8, 2025

फरीदाबाद के एक घर में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत

मृतक सरजीत पत्नी बबीता औऱ उनका पोता कुणाल

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के भाकरी गांव में गुरुवार देर रात एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया जिससे घर में मौजूद तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग भी घायल हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में घर में रह रहा बुजुर्ग दंपत्ति और उनका 14 साल का पोता शामिल है। आधी रात को घटी इस घटना के बाद आस-पास रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के भाकरी गांव में रहने वाले 55 वर्षीय सरजीत अपने मकान के निचले हिस्से में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। रात को सरजीत अपनी पत्नी बबीता और 14 साल के पोते कुणाल के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रसोई घर के सिलेंडर में से गैस रिसाव हो रहा था। आधी रात के बाद अचानक इसमें आग लग गई जिससे सिलेंडर फट गया।

यह भी पढें: अजय सिंह यादव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पढ़िए खबर

दो पशु भी दब गए मलबे में

धमाका इतना जोरदार था कि इससे मकान की छत गिर गई जिससे कि नीचे रखे हुए दो पशु भी मलबे में दब गए। साथ ही धमाके की आवाज से आस-पास रह रहे पड़ोसी भी जाग गए। घटना का पता चलने पर पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने करीब एक घंटे बाद मलबा हटा कर तीनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

धमाके से पड़ोस की छत भी गिरी

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिलेंडर फटने से हुए इस धमाके के कारण सरजीत के बगल वाले मकान की छत भी गिर गई। मलबे की चपेट में आने से यहां तीन लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।